कविता क्या है?
कविता क्या है?
कविह्रदय का शब्द गुंथन।
शब्दों रुपी मोतीओं की, मालाओं का गठन।
शब्दों का सही चयन।
शब्दबिंदुओ से रेखाचित्र।
रेखाचित्रों से मानचित्र।

कविता क्या है?
तिनके तिनके से,
पंछीओं का धरोंदा
बनाना ,जैसे सुघरी।
जैसे, बुनकर कपड़ा बुनने।
जैसे, उन गुंजन से, उनी वस्त्रों बनाना।
कविता क्या है?
जैसे,
लोहे सोने तांबे को,
अग्नि में तपाया जाता है।
ह्रदय_ मस्तिष्क का,
उग्र मनोमंथन।
कविता क्या है?
कुछ यथार्थताओं, कुछ कल्पनाओं,
कुछ वास्तविकताओं,
कुछ कटुसत्यों का,
तीव्र अवलोकन,
जीवन का विहंगावलोकन ।
कविता है कविह्रदयका,
शब्द गुंथन।
भावना मयूर पुरोहित हैदराबाद