Namo News
No Result
View All Result
Saturday, April 1, 2023
  • Login
  • Home
  • BJP
  • CONGRESS
  • AAP
  • OTHER
  • NEWS
Subscribe
Namo News
  • Home
  • BJP
  • CONGRESS
  • AAP
  • OTHER
  • NEWS
No Result
View All Result
Namo News
No Result
View All Result
Home OTHER

डॉ रमा द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मैं द्रौपदी नहीं हूॅं’ लघुकथा संग्रह की समीक्षा समीक्षक: ममता महक, कोटा, राजस्थान प्रस्तुतकर्ता : भावना मयूर पुरोहित. हैदराबाद.

by namonews24
March 18, 2023
0
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

namonews24-ads

नारी मन का दृढ़ प्रत्युत्तर : मैं द्रौपदी नहीं हूँ

सत्युग से लेकर कलियुग तक स्त्री स्वयं को सिद्ध करने के लिए अनगिनत परीक्षाएँ देती आई है। यह कभी सीता बन अग्नि में प्रविष्ट हुई है तो कभी अहिल्या बन प्रस्तर में परिवर्तित हुई है। कभी सावित्री बन कठोर तप किया है तो कभी द्रौपदी बन दाँव पर भी लगी है। स्त्री को उसका सम्मान कदापि सहज में नहीं मिला। जो समाज नारी को पूजने का अधिकारी मानता है वही समाज उसे धरती में समाने के लिए विवश करता है। उसे सती न होने पर कुलक्षिणी की उपाधि देता है। कब तक ये समाज स्त्री को सती, सावित्री और सीता बनाता रहेगा। आखिर किसी स्त्री को तो कहने का साहस करना ही होगा कि हम केवल वही नहीं है जो छवि आपने बनाई है बल्कि हम भी मनुष्य हैं। हम भी कुछ करना चाहते हैं। हर पुरुष राम नहीं है तो हर स्त्री भी सीता नहीं है। आज कौन युधिष्ठिर है, कौन अर्जुन है, कौन भीम है, हाँ दुर्योधन सरीखी वृत्तियां कई पुरुषों में हैं, तो हो किन्तु अब एक भी स्त्री द्रौपदी नहीं है। अब नारी अशिक्षित, अबला और अज्ञानी नहीं है। वह प्रत्येक तथ्य और घटना को समझती है, वह साहसी और प्रगतिवादी है। वह दृढ़ निश्चयी है। वह इतनी सामर्थ्यवान है कि अपने अस्तित्व को बचाए भी रखती है और उसका स्थान भी बनाए रखती है। डॉ रमा द्विवेदी जी जिन्होंने कई विधाओं में रचनाकर्म किया है उनका नव लघुकथा संग्रह “मैं द्रौपदी नहीं हूँ” नारी मन के दृढ़ संकल्पित प्रत्युत्तरों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। पूरी एक सौ ग्यारह लघुकथाएँ रचना, रमा जी जैसी रचना प्रेमी और निरन्तर लेखन कर रहीं
साहित्यकार के ही बस का कार्य है। विविध संदर्भों और विविध आयामों पर रची ये विविध वर्णी लघु कथाएँ पढ़ते हुए मैं कभी चौंकी तो कभी प्रसन्न हुई कभी रोई तो कभी उदास हुई। एक नारी मन को दूसरी नारी मन ने सहज में ही अपनी घनिष्ठ सखी स्वीकार कर लिया। उनकी लघुकथाएँ पढ़ स्वयं को उनका पात्र सा मानने लगी। एक नारी, एक माँ, एक पत्नी, एक बहु, एक बेटी, एक बहन, एक कामकाजी महिला, एक साहित्यकार और इन सभी के साथ समय-समय पर रमा जी ने जीवन के कई रूपों को प्रतिक्षण जिया होगा। हर क्षण को बारीकी से महसूस किया होगा अन्यथा इतनी कहानियाँ लिखना किसके बस की बात है। अनुभव और प्रतिभा दोनों का अनूठा समावेश लिए रमा जी की कहानियाँ वास्तविक परिवेश और घटनाओं को उत्कृष्ट कथानक में बुनती हैं। यूं तो लघुकथा में पात्रों के चित्रण की संभावना नहीं होती किन्तु रमा जी ने कथानक की रचना के साथ ही पात्रों का चित्रण प्रस्तुत किया है।

शीर्षक कथा “मैं द्रौपदी नही हूँ” में प्रज्ञा की जागरू‌कता, शिक्षा और संस्कारों ने उसके चरित्र का स्वयं चित्रण कर दिया। स्त्री यूं भी किसी पहचान की मोहताज नहीं उसका कर्म, व्यवहार और स्वाभिमान उसकी पहचान की कसौटी हैं। स्त्री विमर्श के इर्द-गिर्द घूमती कहानियाँ ‘खरीदी हुई औरत’, ‘दहशत’, ‘नियति का खेल’, ‘दरकते रिश्ते की पीड़ा’, ‘हल में जोतना है क्या’ बड़ी ही प्रभावी हैं। ये कहीं स्त्री मन की पीड़ा को दर्शाती हैं तो कहीं स्त्री की विवशता, कहीं दुर्बलता और कहीं समाज द्वारा लादी गई पराधीनता।

एक साहित्यकार होने के नाते रमा जी ने साहित्य जगत की वास्तविकताओं को देखा है, दुविधाओं को झेला है और आडंबर को जाना है। ऐसी ही सच्चाइयों पर रची लघुकथाएँ जहाँ मनोरंजन करती हैं तो सोचने पर भी मजबूर करती हैं कि जब साहित्य को समाज का दर्पण कहा जाता रहा है तो फिर ऐसे साहित्यकार इस दर्पण में क्यों दाग लगा रहे हैं, अपने सस्ते साहित्य और खरीदे हुए सम्मान और पुरस्कारों से। एक रचना की शुरुआत से लेकर प्रकाशन तक की प्रक्रिया में आने वाले अवरुद्धों पर भी रमा जी ने कथाएँ गढ़ी हैं।

सामाजिक प्राणी होने के नाते साहित्यकार से अपेक्षा की जाती है कि वह सामाजिक अव्यवस्थाओं, बुराइयों और कुरीतियों के विरोध की मशाल जलाए। रमा जी ने दहेज, बेमेल विवाह, नाता प्रथा, लिंग असमानता, शोषण और संतान हीनता पर भी लघुकथाएँ इस संकलन में सम्मिलित की हैं। विज्ञान की देन तकनीकी और इंटरनेट से जन्मीं आभासी दुनिया और सोशल मीडिया से जुड़ी कहानियाँ आज की सच्चाइयों का वर्णन करती है। ‘चुंबक सा आकर्षण’ कहानी उन लोगों की दशा का विवरण है, जो मोबाइल को अपना हमराही और अपने फॉलोअर्स को अपना परिवार मान बैठे हैं। मानसिक दुर्बलता, निम्न सोच और दकियानूसी विचारों से सम्बद्ध लघुकथाएँ भी रमा जी ने बड़ी ही चतुराई से संकलन में शामिल की हैं। कोरोना, काल की घटनाओं और बाध्यताएँ भी रमा जी को कथानक दे गए। संकलन की सभी कहानियाँ पठनीय हैं किन्तु लघुकथा विधा जिन सीमाओं से बँधी है वे किन्हीं-किन्हीं कहानियों में तोड़ी जा सकती तो लंबी कहानी कथानक के साथ पूरा न्याय कर पाती। कुछ कहानियाँ कहानी ना होकर रिपोर्ताज और घटना का विवरण सी जान पड़ती हैं। कहीं-कहीं संस्मरण विधा की झलक दिखी है तो कहीं संवाद में तीखेपन का अभाव। कुछ लघुकथाएँ मस्तिष्क के गहरे में जा बैठती है तो कुछ पवन वेग सी छूकर निकल जाती हैं। पर ये भी तो कथाओं की विशेषता है और कथाकार की भी कि वह हर रंग की रचनाएँ ला इकट्ठा करता है। रमा जी सहज संवादों, सरल भाषा, साधारण परिवेश और सामाजिक घटनाओं पर इतना वृहद संकलन लेकर आईं यह स्वयं में अनुपम है। उनकी कर्मठता और रचनाशीलता को साधुवाद।

कृति – मैं द्रौपदी नहीं हूँ
विधा – लघुकथा
लेखक – डॉ रमा द्विवेदी
पृष्ठ – 133
मूल्य – 250/-
समीक्षक – ममता महक
कोटा, राजस्थान

Related Posts

અચાનક ક્યાં કારણથી આવે છે હાર્ટએટેક?.
NEWS

અચાનક ક્યાં કારણથી આવે છે હાર્ટએટેક?.

March 31, 2023
ગોસ્વામી તુલસીદાસ : રામનવમી નિમિત્તે જાણી લઈએ રામચરિત માનસનાં રચિયતા ગોસ્વામી તુલસીદાસને.  – ✍🏻રમેશ ગોસ્વામી. “સારથિ”
NEWS

ગોસ્વામી તુલસીદાસ : રામનવમી નિમિત્તે જાણી લઈએ રામચરિત માનસનાં રચિયતા ગોસ્વામી તુલસીદાસને. – ✍🏻રમેશ ગોસ્વામી. “સારથિ”

March 30, 2023
*શ્રી માંડવી દશનામ ગોસ્વામી મહિલા મંડળ દ્વારા નવરાત્રી નિમિતે આનંદ ગરબો યોજાયો. –  રમેશ ગોસ્વામી “સારથિ”
NEWS

*શ્રી માંડવી દશનામ ગોસ્વામી મહિલા મંડળ દ્વારા નવરાત્રી નિમિતે આનંદ ગરબો યોજાયો. – રમેશ ગોસ્વામી “સારથિ”

March 30, 2023
વાગડના ગાગોદર ગામમાં શ્રીરામ કથાનું આયોજન. – રમેશ ગોસ્વામી “સારથિ.”
OTHER

વાગડના ગાગોદર ગામમાં શ્રીરામ કથાનું આયોજન. – રમેશ ગોસ્વામી “સારથિ.”

March 30, 2023
*રામચરિત માનસની કેટલીક રસપ્રદ હકીકતો. – વિજય સિંહ રાજપૂત*
NEWS

*રામચરિત માનસની કેટલીક રસપ્રદ હકીકતો. – વિજય સિંહ રાજપૂત*

March 30, 2023
હું અહીં ગીતાજીના તમામ 18 અધ્યાયોનો સાર માત્ર 18 વાક્યોમાં આપું છું.
NEWS

હું અહીં ગીતાજીના તમામ 18 અધ્યાયોનો સાર માત્ર 18 વાક્યોમાં આપું છું.

March 30, 2023
  • Trending
  • Comments
  • Latest

બ્રેકીંગ ન્યૂઝ દેશમાં ફરીથી માસ્ક ફરજિયાત કેન્દ્ર સરકારે ફરી એડવાઈઝરી જાહેર કરી ભીડવાળા વિસ્તારમાં અંદર-બહાર માસ્ક પહેરો

December 21, 2022
બિગ બ્રેકિંગ ન્યુઝ : અંબાજીમાં મોહનથાળનો પ્રસાદ યથાવત

બિગ બ્રેકિંગ ન્યુઝ : અંબાજીમાં મોહનથાળનો પ્રસાદ યથાવત

March 14, 2023
અમદાવાદમાં પણ અનુભવાયા ભૂકંપના આંચકા.

અમદાવાદમાં પણ અનુભવાયા ભૂકંપના આંચકા.

March 21, 2023

BIG NEWS: અમૂલે દૂધમાં 3 રૂપિયા વધાર્યા.

February 3, 2023
હાઈકોર્ટનો હૂકમ: PSI ભરતી પ્રક્રિયા મુદ્દે રાજ્ય સરકાર પહેલી જૂન સુધી પોતાનું વલણ સ્પષ્ટ કરે

હાઈકોર્ટનો હૂકમ: PSI ભરતી પ્રક્રિયા મુદ્દે રાજ્ય સરકાર પહેલી જૂન સુધી પોતાનું વલણ સ્પષ્ટ કરે

0
સૌરાષ્ટ્ર યુનિ.ના VCને પત્ર: સિન્ડિકેટ સભ્યપદ છિનવાતા નેહલ શુક્લે તુરંત સ્ટેચ્યુટ અને ઓર્ડિનન્સનો ભંગ કરી લેવાયેલા નિર્ણય પરત ખેચવા માગ કરી

સૌરાષ્ટ્ર યુનિ.ના VCને પત્ર: સિન્ડિકેટ સભ્યપદ છિનવાતા નેહલ શુક્લે તુરંત સ્ટેચ્યુટ અને ઓર્ડિનન્સનો ભંગ કરી લેવાયેલા નિર્ણય પરત ખેચવા માગ કરી

0
તક્ષશિલા દુર્ઘટનાને 3 વર્ષ: સુરતમાં તક્ષશિલા અગ્નિકાંડમાં મોતને ભેટેલા 22 માસૂમોને શ્રદ્ધાંજલિ પાઠવાઈ, ‘મૃતકોના વાલીઓએ અધિકારીઓ સામે કાર્યવાહીની માગ કરી’

તક્ષશિલા દુર્ઘટનાને 3 વર્ષ: સુરતમાં તક્ષશિલા અગ્નિકાંડમાં મોતને ભેટેલા 22 માસૂમોને શ્રદ્ધાંજલિ પાઠવાઈ, ‘મૃતકોના વાલીઓએ અધિકારીઓ સામે કાર્યવાહીની માગ કરી’

0
આસ્થા પર બુલડોઝર ફેરવ્યું: વડોદરામાં વહેલી સવારે રેલવે તંત્રએ માતાજીની દેરી અને દરગાહ તોડી પાડતા વિવાદ, ભક્તોમાં આક્રોશ

આસ્થા પર બુલડોઝર ફેરવ્યું: વડોદરામાં વહેલી સવારે રેલવે તંત્રએ માતાજીની દેરી અને દરગાહ તોડી પાડતા વિવાદ, ભક્તોમાં આક્રોશ

0
ડીવિલિયરસે હાર્દિક પંડ્યાને આપ્યો જીતનો મંત્ર.

ડીવિલિયરસે હાર્દિક પંડ્યાને આપ્યો જીતનો મંત્ર.

March 31, 2023
અચાનક ક્યાં કારણથી આવે છે હાર્ટએટેક?.

અચાનક ક્યાં કારણથી આવે છે હાર્ટએટેક?.

March 31, 2023
ગોસ્વામી તુલસીદાસ : રામનવમી નિમિત્તે જાણી લઈએ રામચરિત માનસનાં રચિયતા ગોસ્વામી તુલસીદાસને.  – ✍🏻રમેશ ગોસ્વામી. “સારથિ”

ગોસ્વામી તુલસીદાસ : રામનવમી નિમિત્તે જાણી લઈએ રામચરિત માનસનાં રચિયતા ગોસ્વામી તુલસીદાસને. – ✍🏻રમેશ ગોસ્વામી. “સારથિ”

March 30, 2023
*શ્રી માંડવી દશનામ ગોસ્વામી મહિલા મંડળ દ્વારા નવરાત્રી નિમિતે આનંદ ગરબો યોજાયો. –  રમેશ ગોસ્વામી “સારથિ”

*શ્રી માંડવી દશનામ ગોસ્વામી મહિલા મંડળ દ્વારા નવરાત્રી નિમિતે આનંદ ગરબો યોજાયો. – રમેશ ગોસ્વામી “સારથિ”

March 30, 2023

Recent News

ડીવિલિયરસે હાર્દિક પંડ્યાને આપ્યો જીતનો મંત્ર.

ડીવિલિયરસે હાર્દિક પંડ્યાને આપ્યો જીતનો મંત્ર.

March 31, 2023

Total Number of Visitors

0587096
Visit Today : 7
Hits Today : 22
Total Hits : 168337
Who's Online : 2

About US

Namo News 24

Contact Us : kdgujarati@gmail.com

© 2022 NAMO NEWS 24 - All Rights Reserved By NEWS REACH.

6:06:35 am
  • ⇝   Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry

  • ⇝   Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry

  • ⇝   Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry

No Result
View All Result
  • Home
  • BJP
  • CONGRESS
  • AAP
  • OTHER
  • NEWS

© 2022 NAMO NEWS 24 - All Rights Reserved By NEWS REACH.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In